Khesari lal Movie Avaidh Trailer: भोजपुरी फिल्म 'अवैध' का ट्रेलर जारी, खेसारी का एक्शन देख पब्लिक हुई दीवानी

Kheari lal Movie Avaidh Trailer: भोजपुरी फिल्म के फैन्स दीवाने रहते हैं। लोग तो भोजपुरी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं अगर वह फिल्म खेसारी लाल यादव की हो तो फैन्स के दिलों में उत्साह अलग ही स्तर का देखा जाता है। खेसारी लाल यादव के लाखों नहीं करोड़ों फैन्स हैं जो उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव की मच अवेटेड फिल्म 'अवैध' का ऑफिशियल ट्रेलर जारी हुआ है। इस ट्रेलर को देखते ही पब्लिक दीवानी हो गई है।
एक्शन अवतार में देखे खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव एक दम एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का अंदाज और उनके डायलॉग्स उनकी फिल्म को और भी दमदार बना रहे हैं। खेसारी लाल यादव की यह फिल्म देशभक्ति के ऊपर आधारित है। फिल्म में खेसारी का देश के लिए ऐसा प्रेम देख लोगों उनकी तारीफें करते थक नहीं रहे हैं।
खेसारी लाल यादव की फिल्म का ट्रेलर देख पब्लिक हुई दीवानी
बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' का ट्रेलर राजघरा भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस ट्रेलर को अपलोड किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक इस वीडियो पर 85 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ इस फिल्म में अपर्णा मलिक नजर आ रही हैं। दोनों के बीच का खूबसूरत बॉन्ड फैन्स को पसंद आ रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' को नीरज रणधीर ने डायरेक्ट किया है। आदित्य कुमार झा ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











