'होगी प्यार की जीत' ने बनाया रिकॉर्ड..उमड़ रही है भीड़!
प्यार यह एक ऐसा शब्द है जिसके कई मायने होते हैं। प्यार का कोई मजहब नहीं होता और न ही प्यार कोई धर्म को मानता है। कई सितम सहने के बाद भी आखिर सच्चे प्यार की जीत हो ही जाती है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई।

जी हां.. इस सप्ताह बड़े परदे पर प्रदर्शित हुई फिल्म 'होगी प्यार की जीत' ने भी जीत हासिल कर ली। जिस तरह इस फिल्म में दिखाए गए कहानी में खेसारी लाल को उनका प्यार दूसरे जन्म लेने के बाद आखिर हासिल हो ही जाता है उसी प्रकार दर्शकों द्वारा इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
यूपी और बिहार में प्रदर्शित हुई फिल्म 'होगी प्यार की जीत' का इंतजार दर्शक काफी समय से बड़े ही बेसब्री से कर रहे हैं और फिल्म के प्रदर्शित होते ही दर्शक अपने चहिते कलाकार खेसारी लाल यादव,स्वीटी छाबरा की फिल्म को देखने सिनेमाघर पहुंचे।
नवरात्री के पावन मौके पर मां दुर्गा के आशीर्वाद से फिल्म को दर्शक भारी मात्रा में देखने सिनेमाघरों में पहुंच रही है और फिल्म का हर शो हॉउसफुल जा रहा है।
इस फिल्म के निर्माता राहुल कपूर और निर्देशक इश्तियाक़ शेख ने फिल्म को मिले इतने अच्छे रिस्पॉन्स के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होकर सभी दर्शकों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि 'हमारी मेहनत का मीठा फल हमें हासिल हो गया है क्योंकि दर्शकों को हमारी फिल्म बेहद पसंद आ रही है।'
पारिवारिक ,साफ़ सुथरी ,फूहड़ता से कोशो दूर है यह फिल्म जिसमे खेसारी लाल यादव,स्वीटी छाबरा के साथ अवधेश मिश्रा ,राजन मोदी ,ब्रजेश त्रिपाठी ,अयाज़ खान ,अनूप अरोरा ,मनोज टाइगर ,किरण यादव, कृष्णा कुमार, पंकज तिवारी, उज़ैर खान, पल्लवी कोली, नीलम पांडेय, इला पांडेय, अपर्णा पाठक, संतोष श्रीवास्तव, महेश आचार्य ,इरफ़ान, संतोष पहलवान, प्रमोद मुख्य भूमिकाओं में है।
फिल्म में हर एक कलाकार ने अपनी भूमिका को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है। फिल्म के सभी गांव को पसंद किया जा रहा है।
फिल्म देखकर सिनेमाघरो से बाहर निकल रहे दर्शकों के चेहरों पर एक बड़ी मुस्कान है और उनकी जुबान पर बस एक ही डायलॉग है 'हो गयी प्यार की जीत'।


Click it and Unblock the Notifications





