'घात' में धमाल मचाएंगे सत्येंद्र सिंह और प्रिया कपूर
एसबीएन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'घात' में एक नई जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
एसबीएन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'घात' में एक नई जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सत्येंद्र सिंह और खूबसूरत अभिनेत्री प्रिया कपूर की जोड़ी एक साथ इस फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म का मुहूर्त हाल ही में बड़े ही धूम-धाम से मुम्बई में किया गया।

इस फिल्म में सत्येंद्र सिंह और प्रिया कपूर की जोड़ी दो नए रूप में दर्शकों के बिच मनोरंजन करते नजर आएगी। इस फिल्म के निर्माता दिनेश केशवानी, विजय कुमार हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन आनंद डी.घटराज द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में दर्शकों को बिल्कुल भी अश्लील गाने देखने और सुनने नहीं मिलेंगे और फ़िल्म की कहानी काफी अलग और नए तरीके की कहानी है जो भोजपुरिया दर्शकों को अपने ओर आकर्षित करेगी।
इस फिल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय और मधुर हैं जिसमें संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा दिया जाएगा और गीत लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने। फिल्म में डायलॉग राजेश पांडेय ने लिखे हैं।
फिल्म के कलाकारों में सत्येन्द्र सिंह, प्रिया कपूर, रजनी मेहता, नीरज यादव, देव सिंह, अरुण सिंह, विकास सिंह, पुष्पा वर्मा,सोनू झा, पूनम सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications