Bhojpuri Movie : भोजपुरी फिल्मों के फ्लॉप होने से नाराज हुए निरहुआ, कहा- बनाना है तो 'पुष्पा' बनाओ या फिर...

dinesh lal Yadav aka nirahua

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्मों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। भोजपुरी गाने भी सोशल मीडिया पर आए दिनों ट्रेंड में बने रहते हैं। निरहुआ का गाना हो खेसारी का या फिर पवन सिंह का गाना क्यों ना हो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। भोजपुरी के गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। एक-एक वीडियो पर हजारों में नहीं बल्कि करोड़ों में व्यूज आते हैं।

क्यों लग जाता है भोजपुरी फिल्मों पर फ्लॉप का थप्पा

लेकिन वहीं बात इन फिल्मों के थिएटर रिलीज की करें तो फिल्मों की कमाई थम जाती है और फिल्म पर फ्लॉप पर थप्पा लग जाता है। वहीं भोजपुरी फिल्मों के फ्लॉप होने पर निरहुआ ने अपना गुस्सा बाहर निकाला है। निरहुआ ने ब्राउन आई एंटरटेनमेंट से बात करते हुए बताया कि आखिर कैसे फ्लॉप हो जाती हैं भोजपुरी फिल्में। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ कहते हैं कि- एक जमाना था जब लोग नदियों में नहाने जाया करते थे। सबके साथ मिलकर नहाने में काफी आनंद आता था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता लोगों के घरों में सुविधाएं हुईं और लोगों ने नल लगवा लिए उसके बाद लोग नदियों में नहाने के लिए नहीं जाते हैं। कुछ ऐसा ही थिएटर के साथ हुआ है।

सबके पास है सुविधा

निरहुआ कहते हैं कि अब सभी लोगों के पास सुविधाएं हैं ऑनलाइन सब मिल जाता है। जब कोई चीज ओटीटी पर रिलीज होती है तब आसानी से लोग उसे देखना पसंद करते हैं, लेकिन जब उन्हें कुछ बेहतर मिलता है तब वह थिएटर की ओर भागते हैं। जैसे कि नदी में तो अब कोई नहीं नहाता, लेकिन त्योहार आने पर नदी में नहाने की जगह ही नहीं बचती।

बनानी है तो पुष्पा जैसी फिल्में बनाओ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आगे कहते हैं कि अब अगर थिएटर में अपनी फिल्में चलानी है और अच्छी कमाई करनी है तो बेहतर यही होगा कि पुष्पा 2 जैसी फिल्में लेकर आओ। वरना तो खर्चा निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। अगर आपके पास इस तरह की फिल्म नहीं है तो बेहतर है कि ओटीटी पर रिलीज करो और अपनी लागत वसूल करो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X