विराज भट्ट,काजल राघवानी की फिल्म 'चीर हरण' की शूटिंग शरू

जय अम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘चीर हरण' की शूटिंग मुम्बई में शुरू हो गई है।

By Shivani Varma

जय अम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'चीर हरण' की शूटिंग मुम्बई में शुरू हो गई है। औरतों पर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न का मुद्दा इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है। बदलते समय के बाद भी किस तरह आज भी लोग औरतों पर अत्याचार करते हैं, शोषण करते हैं, यह इस फिल्म में दर्शाया गया है।

bhojpuri-movie-cheer-haran-shooting-start-in-mumbai

इसी के साथ फिल्म में यह भी दर्शाया गया है कि इतने शोषण और अत्याचार के बाद किस तरह एक आम औरत अपने हक़ के लिए लोगों से लड़ती है और समाज में बुराइयों का सामना करती है। गंभीर मुद्दे की इस फिल्म का निर्माण मनीष मिश्रा कर रहे हैं और निर्देशन अजय झा का है और कहानी लिखी है बिजेंद्र सिंह ने।

फिल्म में विराज भट्ट, काजल राघवानी, संजीव झा, अंजलि बनर्जी, सीमा सिंह, आनंद मोहन, ओम कुमार, अमरेंद्र शर्मा, संदीप, अरुण तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के गाने काफी मधुर इमोशनल हैं जो लोगों को खूब भाएंगे।

फिल्म के गीतों को संगीत दिया है मधुकर आनंद ने और इन्हें लिखा है आजाद सिंह और बिजेंद्र सिंह ने। वहीं फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X