Bhojpuri Movie: 'चार ननद की एक भौजाई' भोजपुरी फिल्म पहली बार टीवी पर इस दिन होगी रिलीज

Bhojpuri Movie- Char Nanad Ki Ek Bhaujai: भोजपुरी फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती हैं हर कोई नई भोजपुरी फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार करता है। वहीं बता दें कि फैन्स का यह इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि अब भोजपुरी फिल्म लवर्स के लिए नई फिल्म आने जा रही है। बता दें कि चार ननद की एक भौजाई ( Char Nanad Ki Ek Bhaujai) फिल्म के आने का ऐलान हो चुका है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। लोकप्रिय चैनल फीलमची भोजपुरी रक्षाबंधन के शुभ मौके पर अपनी चौथी फिल्म चार ननद की एक भौजाई का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर करने जा रहा है।
भाई-बहन और भाभी के रिश्ते पर आधारित है फिल्म
यह प्यार और रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म बनाई गई है। फिल्म में मोहन नाम का एक लड़का होता है जिसकी चार बहने होती हैं और सभी बहनें अपने भाई के लिए एक खूबसूरत भाभी ढूंढना शुरू करती हैं। बहनें भाभी तो बहुत ही प्यारी ढूंढती हैं, लेकिन शादी के बाद जैसे ही भाभी विदा होकर घर आती है तब सभी को पता चलता है कि लड़की बदल गई है। सुधा की एंट्री से घर का कोई भी सदस्य खुश नहीं होता है। वहीं अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखते हुए और घर में संतुलन बनाते हुए सुधा की कहानी आगे बढ़ती है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रजनीश मिश्रा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उनकी फिलमची के साथ पहली फिल्म है। और अपनी इस फिल्म को लेकर वह बहुत ही एक्साइटेड हैं। फिल्म में सुधा का किरदार काजल यादव निभा रही हैं। साथ ही चार ननदों का किरदार नीतिका जायसवाल, सलेशा सिंह, योगिता कोइराला और माधवी आशा निभा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म को आप 9 अगस्त को रक्षाबंधन के खास मौके पर सुबह 9 बजे टेलीविजन पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











