भोजपुरी फिल्म 'आतंकवादी' ने मचाया धमाल..मुंबई से गुजरात तक हाउसफुल
भोजपुरी फिल्म आतंकवादी मुंबई और गुजरात में अच्छा बिजनस कर रही है।
भोजपुरी फिल्म जगत में आज - कल एक ही भोजपुरी फिल्म का चर्चा है जिस का नाम है ''आतंकवादी'' । जिस तरह फिल्म का टाइटल है उसी तरह फिल्म भी बहुत ज्यादा चर्चा का बिषय बना हुआ है फिल्म जगत में । मुम्बई और गुजरात में रिलीज़ हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे फिल्मो के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
बिहार और उत्तर प्रदेश में होली के शुभ अवसर पर रिलीज़ हुए फिल्म ''आतंकवादी'' को देखने के लिए गांव- गांव से दर्शक बसों और मोटरसाइकिलों में भारी मात्रा में आ रहे है।फिल्म के गाने और एक्शन की सभी खूब तारीफ कर रहे है । इस फिल्म में खेसारी और शुभी की जोड़ी दर्शकों को बहुत अच्छी लग रही है ।

खेसारी लाल आतंकवादी के किरदार में बहुत अच्छा लग रहे है । इस फिल्म का निर्माड प्रेम राय ने किया है ।इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय ,निर्देशन एम.आई.राज ,संगीत मधुकर आनंद,गीत ,आज़ाद सिंह और प्यारेलाल और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।फिल्म के सह निर्माता नीरज शर्मा ,कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह ,संवाद मनोज कुशवाहा ,छायांकन रवि चन्दन,कला अंजनी तिवारी,फाइट मास्टर दिलिप यादव,डांस मास्टर रिकी गुप्ता संजय कोर्वे ,एडिटर विकास पवार है।
इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में खेसारी लाल ,श्रेयष राय ( बाल कलाकार ) शुभी शर्मा ,रंजीत, मनोज टाइगर,गोपाल राय,अवधेश मिश्रा,करण पांडेय,अनूप अरोड़ा,जय सिंह,प्रिया सिंह,अभय राय ,जसविंदर सिंह जस्सी ,उज़ैर खान,अभय कुमार,शकीला मजीद,बबली गोस्वामी,सोनी पटेल ,नेहा सिंह,स्वीटी सिंह,अनूप लोटा तिवारी सहित अन्य कई जाने माने चेहरे है !


Click it and Unblock the Notifications