..................... Bhojpuri Movie: Aamrapali Dubey's 'Matri Devo Bhava' in Mumbai, shooting will start from this day - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Movie: आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मातृ देवो भव:' का मुंबई में हुआ शुभ मुहुर्त, शूटिंग इस दिन होगी शुरू

Aamrapali Dubey

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली दुबे के गाने और फिल्मों के आने के इंतजार फैन्स को तो बेसब्री से रहता है। वहीं बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म मातृ देवो भव: का मुहुर्त मुंबई में संपन्न किया गया। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 25 सितंबर से उत्तरप्रदेश में अंबेडकर नगर में की जाएगी। इस फिल्म के मुहुर्ते के मौके पर निर्देशक मछिंद्र चाटे ने कहा कि यह बहुत ही खूबसूरत फिल्म होने वाली है। यह परिवार के अंदर विभिन्न विचारधारा के लोगों के आपसी सामंजस्य को लेकर खींचतान पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रिश्तों को निभाने में कठिनाई और कड़वाहट देखी जा सकेगी।

मातृशक्ति पर आधारित है फिल्म
फिल्म में मां की ममता को देखा जाएगा जो इस युग में भी अपनी संतान के लिए कष्ट भोगने को तैयार होती है। वह अपनी संतान के लिए हर वो काम करती है जो वह कर सकती है। फिल्म में कई इमोशनल सीन्स होंगे साथ ही में कई रोमांचक सीन्स भी देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होंगे। यह फिल्म बाकी फिल्मों से अलग होने वाली है। यह मातृशक्ति पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म को दर्शक नए प्रयोग के तैर पर देखेंगे।

जानें कैसी है फिल्म की कहानी
फिल्म के लेखक सभा वर्मा ने फिल्म में प्यार, इमोशन, संस्कार, जिम्मेदारी से भरा है। इसके अलावा फैन्स को फिल्म में कई सरप्राइजिंग एलिमेंट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी। यह मां की ममता और मातृत्व की अतुल्य कहानी है इसीलिए फिल्म का नाम मातृ देवो भव: रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X