2026 की धमाकेदार शुरुआत! भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करेंगी शुभांगी अत्रे, निरहुआ-खेसारी भी मचाएंगे धमाल
Bhojpuri Movie 2026: साल 2026 भोजपुरी इंडस्ट्री के फैंस के लिए बड़ा ही धमाकेदार साबित होने वाला है। इस साल उन्हें एक से बढ़कर एक भोजपुरी सुपरस्टार कि फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। अच्छी बात यह है कि फैन्स को अलग-अलग जैश्चर की फिल्में देखने को मिलेंगी। जिसकी वजह से भोजपुरी फैन्स के लिए यह पूरा साल एंटरटेनमेंट के ओवरडोज़ से भरा रहने वाला है।

इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स उनके फैंस के लिए एक से बढ़कर एक फिल्म लाने वाले हैं। जिसमें एक्शन से लेकर कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलने वाला है। इस साल खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारे बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नजर आने वाले है। चलिए देखते हैं 2026 में रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट।
भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन
साल 2026 की शुरुआत बड़े की शानदार कॉमेडी अंदाज़ में होने वाली है। बता दें दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो 'भाभीजी घर पर है' अब बड़े पर्दे पर रिलीज होन जा रहा है। इस फिल्म का नाम है 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन'। फिल्म में मुख्य कलाकार आसिफ शेख , रोहिताश्व गौड़ , शुभांगी अत्रे विदिशा श्रीवास्तव आपने आयकॉनिक रोल निभाते दिखाई देंगे वहीं इस फिल्म में आपको भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ , रवि किशन और मुकेश तिवारी मुख्या किरदार में नजर आने वाले हैं।
खेसारी की ये फिल्म होने जा रही है रिलीज
खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग किसी से छुपे नहीं छुपती है। उनकी फिल्मों का इंतज़ार फैन्स को बेसब्री से रहता है। उनकी एक एक्शन से भरपूर फिल्म होली के शुभ मौके पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का नाम है 'अग्नि परीक्षा' इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल में फिल्म निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया था। जिसमें देखा जा सकता है खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं वही उनका साथ निभाती आकांशा पूरी और नीलम गिरी नजर आ रहे है।
विवाह 4
इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल पारिवारिक ड्रामा 'विवाह' का चौथा पार्ट 'विवाह 4' इस साल के मध्य में आने की उम्मीद है। इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट क्वीन कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आपको मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। उनके साथ प्रदीप पांडे उर्फ़ चिंटू मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। विवाह एक पारिवारिक फिल्म है इसमें रिश्तों की अहमियत को बहुत खुबसुरती से दर्शया जाता है।
निरहुआ हिंदुस्तानी 5
भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की फिल्मों का क्रेज उनके फैंस में बहुत देखने को मिलता है इस साल उनकी एक सबसे बड़ी फिल्म रिलीज़ होने की उम्मीद है इस फिल्म का नाम 'निरहुआ हिंदुस्तानी 5' इस फिल्म में आपको भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग विदेश में की जा रही है
सीआईडी बहू
सीआईडी बहू भी इस साल रिलीज़ होने की उम्मीद है यह एक सुस्पेंस थ्रिलर फिल्म है इस फिल्म में आपको आम्रपाली दुबे आपको लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म का निर्माण अनंजय रघुराज कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा इस फिल्म में आपको आम्रपाली दुबे के साथ राजा सिंह, पूजा ठाकुर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले है।
वार्निंग
भोजपरी इंडस्ट्री की एक और फिल्म दीपावली के शुभ अवसर पर रिलीज़ होने की उम्मीद है इस फिल्म का नाम है 'वार्निंग' इस फिल्म का निर्माण रामा गणेश फिल्म्स और परमेश्वर फिल्म्स के द्वारा किया गया है वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल कमल ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











