Bhojpuri Holi Song: होली के रंग से नहीं मोनालिसा के रोमांस से रंगे पवन सिंह, छाया 'जब से चढ़ल बा फागुनवा' गाना
Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी की फिल्में और गाने इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। फैन्स का भोजपुरी गानों को लेकर अलग ही उत्साह रहता है। इसी वजह से बॉलीवुड से ज्यादा भोजपुरी के गाने चलते हैं और भोजपुरी के गानों पर 50 या 60 मिलियन व्यूज नहीं बल्कि 500 और 600 मिलियन तक व्यूज आते हैं। इसी से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को भोजपुरी के गाने कितने पसंद हैं।

इंटरनेट पर छाया पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना
चाहें शादी हो या पार्टी, होली हो या दीवाली भोजपुरी के गाने ट्रेंड में बने रहते हैं। वहीं जैसे-जैसे होली के दिन पास आ रहे हैं भोजपुरी के होली सॉन्ग्स लोग जमकर सर्च कर रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह के होली के गाने लोग खासा पसंद करते हैं। हाल ही में पवन सिंह और मोनालिसा का एक भोजपुरी होली सॉन्ग फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होली की आड़ में पवन सिंह मोनालिसा संग रोमांस लड़ाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
दोनों के इस होली सॉन्ग का नाम है 'जब से चढ़ल बा फागुनवा' इस गाने को रिलीज हुए लगभग 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन यह गाना आज भी सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह गाना 'करे ला कमाल धरती के लाल' फिल्म का गाना है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। राजेश गुप्ता ने इस गाने को डायरेक्ट किया है। अभी तक पवन सिंह और मोनालिसा के इस गाने पर 13 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











