Bhojpuri Holi song: होली के रंग में भांग से ज्यादा नशा चढ़ा देता है पवन सिंह का ये सुपरहिट सॉन्ग
भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का त्योहार नजदीक आते ही लोगों में अलग ही उत्साह नजर आने लगता है। आए दिन रंग ,गुलाल ,और धमाकेदार ठुमकों से भरे होली के गाने सोशल मीडिया पर छाए जाते हैं। कभी किसी कलाकार का होली का नया गाना इंटरनेट पर धूम मचा देता है तो कभी किसी कलाकार का पुराना गाना सोशल मीडिया पर कहर ढा देता है। जब बात हिट गानों की हो तो पवन सिंह कैसे पीछे रह सकते हैं। पवन सिंह के नए ही नहीं पुराने गाने भी इंटरनेट पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। होली के मौके पर पवन सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सुनते ही फैन्स अपने पैर थिरकाते थक नहीं रहे हैं।

होली आते ही इंटरनेट पर छाया गाना
पावर स्टार पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाए ही रहते हैं। लोगों में उनकी फिल्मों और गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिल जाता है। फिलहाल तो होली का त्योहार आ रहा है ऐसे में लोगों के सिर चढ़कर पवन सिंह के गाने डोल रहे हैं। जी हां, लोग होली के मौके पर पवन सिंह के गाने जोरों-शोरों से बजाते हैं, लेकिन अभी तो इंटरनेट पर उनका एक पुराना होली सॉन्ग छाया हुआ है। इस गाने में गांव की गलियों से लेकर ढोल नगाड़ों और रंगों की बौछार का एक अलग ही ताल मेल देखने को मिल रहा है।
वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें इस गाने का नाम है 'बन ठन के गोरी निकला बहरवा' यह गाना होली की एक पारंपरिक झलक दिखता है इस गाने में गांव की चहल पहल। ढोलक की थाप और रंगों की मस्ती को बड़ी की खूबसूरती से दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सजी धड़ी गोरी घर से बाहर निकलती है और उसके पीछे रंग लगाने को बेताब उसके दीवाने घूमते नजर आते है। वही पवन सिंह की दमदार आवाज और जोशीले अंदाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना साल 2023 में रिलीज हुआ था। इस गाने को रिलीज हुए 3 साल हो चुके हैं और अभी तक इस वीडियो पर 3.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। गाने पर आए व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स को उनका यह गाना कितना पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











