भोजपुरी होली सांग VIDEO: पवन सिंह का लहंगा रोमांस, खेसारी लाल यादव ने खेली बवाल भोजपुरी होली
होली के आने से पहले भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों के लिए होली का रंग पवन सिंह और खेसारी लाल यादव लेकर आ गए हैं। खेसारी लाल यादव ने भी धुआंधार होली सांग रिलीज किया है जो कि रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव का नया होली सांग मुर्गा के रासा है।
जहां पर एक बार फिर खेसारी अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं। खेसारी यादव के साथ इस गाने में अंकिता पांडे भी नजर आ रही हैं। जहां पर दोनों के बीच की केमेस्ट्री भी देखने को मिल रही है। खेसारी ने खुद इस धमाकेदार रंगीन गाने को अपनी आवाज दी है। फीमेल आवाज शिल्पी राज की है।

गाने के लिरिक्स भागीरथ पाठक भोलू ने लिखा है संगीत शुभम राज ने दिया है।पवन सिंह के नए रिलीज होली सांग की बात की जाए तो उनका गीत व्हाइट व्हाइट लहंगा यू ट्यूब पर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के साथ ही इस सांग 6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस सांग में पवन सिंह के साथ व्हाइट व्हाइट लहंगा में जोड़ी लोकप्रिय एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ बनी है। जहां पर उनका डांस और स्टाइल फैंस को सबसे अधिक पसंद आ रहा है।
इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत है। होली सांग पर यह सांग जरूर तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए यहां पर दिखाते हैं खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के होली सांग का जबरदस्त वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











