Bhojpuri Holi Song: मोनालिसा के इन 3 गानों से और रंगीन हो जाएगी होली, यूट्यूब पर काट चुके हैं बवाल
Monalisa Bhojpuri Holi Song: होली आने वाली है और सभी जानते हैं कि रंग खेलने के साथ साथ इस त्योहार में म्यूजिक कितना अहम किरदार निभाता है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री किस तरह से काम करती है ये बात किसी से छिपी नहीं हैं।

आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के होली गानों के बारे में जो कि रिलीज के बाद तो कमाल कर चुके हैं लेकिन आज भी होली पर काफी सुने जाते हैं।
भोजपुरी भाषा में वो देसी रंग साफ नजर आता है जो कि यूपी बिहार के साथ पूरे देश की जनता को आसानी से कनेक्ट कर लेता है। इस वक्त मोनालिसा द 50 शो पर धमाका कर रही हैं लेकिन भोजपुरिया जनता उनके गानों को एंजॉय कर रही है।
मोनालिसा के होली सॉन्ग
होली के मौके पर मोनालिसा के दो गाने भोजपुरी भाषा में काफी मशहूर हैं और एक गाना बंगाली में है जो कि हर वक्त छाया रहता है। यूट्यूबर पर इन गानों ने रिलीज होकर अच्छे खासे व्यूज हासिल किए थे। मोनालिसा का पहला गाना सुपरस्टार पवन सिंह के साथ है जिसका टाइटल 'जब से चढ़ल बा फगुनवा' है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा ने धमाकेदार गाने के साथ साथ डांस भी किया है। होली खेलते पवन और मोनालिसा को देखते ही बनता है।
मोनालिसा का दूसरा गाना
विराज भट्ट के होली सॉन्ग में मोनालिसा ने अपनी जलवा दिखाया था। ये गाना 6 साल पहले रिलीज हुआ था और आज भी होली पर इसको काफी सुना जाता है। इस गाने का टाइटल है 'बोलो सारा रा'.. मोनालिसा ने दौड़ दौड़कर इसमें होली खेली थी। आज भी ये गाना काफी पसंद किया जाता है।
तीसरा गाना
मोनालिसा का एक और होली का गाना है जो कि पवन सिंह के साथ है। इस गाने का टाइटल है, 'फोनवा से होली बोल दिहा तू' है। ये गाना सुनने में भी शानदार है और होली में दोनों के फैंस जमकर इसको प्ले करते हैं। गाना काफी पुराना है लेकिन दीवानगी आज भी है।


Click it and Unblock the Notifications











