Holi 2026: खेसारी-पवन सिंह को पछाड़ होली क्वीन बनीं नीलम गिरी, होली के इस गाने ने इंटरनेट पर लगा दी आग
Bhojpuri Holi song 2026: भोजपुरी इंडस्ट्री में होली को लेकर उत्साह हर साल देखने को मिलता है। रंगों के इस त्योहार में भले ही कुछ दिन का समय रह गया हो, लेकिन लगातार एक के बाद एक नए गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही धूम मचा रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के होली के नए गानों के साथ-साथ पुराने गानों का भी क्रेज लोगों में देखने को मिलता है। वैसे तो पवन सिंह और खेसारी के गाने इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का एक होली सॉन्ग इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। जैसे ही यह गाना बजना शुरू होता है लोगों के पैर थिरकने शुरू हो जाते हैं।
होली के मौक पर इंटरनेट पर छाया नीलम गिरी का गाना
भोजपुरी इंडस्ट्री में होली के आते ही रंगो और सुरों का माहौल बनना शुरू हो जाता है। होली के इस त्योहार पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों के होली स्पेशल सॉन्ग लोगों का उत्साह बढ़ा देते हैं। कई गानों ने रिलीज़ होते ही रिकॉर्ड तक बना दिए हैं वहीं कई पुराने गाने ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गए है। होली के त्योहार पर लोग नए गानों के साथ-साथ पुराने गानों का भी खूब जमकर लुफ्त उठाना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक पुराना होली स्पेशल गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह गाना नीलम गिरी का है।
वीडियो पर आए इतने मिलियन व्यूज
इस धमाकेदार गाने का नाम है 'देवरा होली में मले साबुन' यह गाना साल 2024 में रिलीज हुआ था। मगर आज भी लोग होली के मौके पर इस गाने को बार-बार सुनना पसंद करते हैं। वही इस गाने के व्यूज की बात करें तो अभी तक गाने पर 5.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने में नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज़ दी है वही नीलम गिरी की अदाएं इस गाने में चार चांद लगा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











