भोजपुरी होली सांग Video: खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, निरहुआ की सबसे बवाल होली

By Filmibeat Desk

कोरोना महामारी में मिली राहत बीच इस बार देश पर होली का रंग देखने को मिलेगा। भोजपुरी होली गीतों का जादू इस बार होली के शोर को दुगना करने वाला है। अगर आप भी भोजपुरी होली खेलना चाहते हैं तो होली के यह गीत आप अपनी सांग की लिस्ट में शामिल करना भूलना मत। होली में रंग और भोजपुरी गीत का मजा ठीक वैसा ही है जैसा कि भांग का रस होता है। शहरों के साथ यूपी, बिहार के साथ हर गांव में भोजपुरी गाने होली के रंग को और भी पक्का कर देती हैं।

Holi

तो फिर चलिए आपको बताते हैं होली के उन गानों की लिस्ट जिसे आप अपने होली सांग प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और निरहुआ के साथ आपकी होली में धूम मचाने के लिए यह सांग पूरी तरह से तैयार है। इन सभी गानों को अपनी होली प्ले लिस्ट में शामिल करना मत भूलिए। जो लोग होली नहीं खेलना चाहते हैं वो इन गानों को देख अकेले होली का मजा भी लुटा सकते हैं।

घसाई रंग सगरी

पवन सिंह का होली सांग घसाई रंग सगरी होली से पहले ही यू ट्यूब पर धूम मचा रहा है।पवन सिंह और अंजान सिंह का होली डांस और केमिस्ट्री जबरदस्त है। ये सांग वेव म्यूजिक पर मौजूद है।

बुरा ना मानो होली

यूपी बिहार में चुनाव की जीत पर इन दिनों दिनेश लाल यादव के सांग बुरा ना मानो होली से धूम मचा रहा है। आप भी सुनिए यह सांग।

व्हाइट व्हाइट लहंगा

पवन सिंह का व्हाइट व्हाइट लहंगा भी हाल ही में रिलीज हुआ है। जो कि होली के पहले ही मिलियन व्यूज बटोर चुका है।

आवा न चोली में रंग डलवाया

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का सांग आवा न चोली में रंग डलवाया भी आपकी होली में सारे रंग भर देगा। कमाल का डांस और लाजवाब रोमांस सब एक साथ है इस गाने में। यह सांग वर्ल्ड वाइड रिकॅार्ड भोजपुरी पर मौजूद है।

बवाल करेंगे

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का नया होली स्पेशल सांग बवाल करेंगे आपके होली में जमकर बवाल मचाएगा। फिर क्या देरी किस बात की शामिल कर लीजिए आप इन सभी होली सांग को एक साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X