हिंदू नाम रखकर भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली यह पॉपुलर एक्ट्रेस है मुस्लिम, असली नाम जानकर लगेगा झटका
भोजपुरी इंडस्ट्री अपने जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार गानों के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन गानों से ज्यादा स्टार्स का बोलबाला है। आज हम उन्हीं स्टार्स में से एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसे लोग मानते तो हिन्दू हैं, मगर असल में वह मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। इस भोजपुरी एक्ट्रेस का क्रेज भोजपुरी इंडस्ट्री में सर चढ़ कर बोलता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में इस एक्ट्रेस ने 15 साल पहले अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में कदम रखा था। कुछ सालों में ही एक्ट्रेस ने अपनी धमाकेदार एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली। इनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। वैसे तो यह एक्ट्रेस मुस्लिम है मगर फैन्स के दिलों में जगह बनाने के लिए इन्होंने हिंदू नाम रखा। बता दें कि इस एक्ट्रेस को इनके फैंस 'रानी चटर्जी' के नाम से जानते हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस 'रानी चटर्जी' असल जिंदगी में मुस्लिम हैं और उनका असली नाम सबीहा शेख है। इन्होंने साल 2004 में आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। फिल्म के डायरेक्टर अजय सिन्हा मंदिर में एक सीन शूट कर रहे थे। उस सीन में सबीहा शेख (अब रानी चटर्जी) को भगवान की मूर्ति के सामने सिर झुकना था। मगर उस समय देश में माहौल थोड़ा गंभीर था। फिल्म के डायरेक्टर को डर था कि अगर लोगों को पता चला की लीड एक्ट्रेस मुस्लिम है तो शायद लोग मंदिर के अंदर शूटिंग को लेकर कुछ विवाद खड़ा कर सकते हैं।
वही मंदिर में खड़े कुछ मीडिया कर्मियों और लोगों ने डायरेक्टर से एक्ट्रेस का नाम पूछ लिया तो डायरेक्टर ने बगैर घबराए हुए अपनी सूझ बूझ से एक्ट्रेस का नाम 'रानी ' बता दिया लेकिन जब लोगों ने उनसे एक्ट्रेस का पूरा नाम पूछा तो उनके मन में जो सबसे पहले सरनेम आया वह था 'चटर्जी ' बस उसी समय से सबीहा शेख हमेशा के लिए रानी चटर्जी के नाम से जानी जाने लगीं। बता दें सबीहा शेख की इस फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री का इतिहास बदल दिया था और बन गई थी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म। बता दें कि इस फिल्म का आज तक कोई रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया है।


Click it and Unblock the Notifications











