Bhojpuri Gana: तनुश्री की आंखों में खोए पवन सिंह, पार्क में दोनों ने कगए ज़ोरदार ठुमके

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडस्ट्री में इतने बेहतरीन कलाकार है कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह (Pawan Singh) का भी नाम शामिल है और आपको बता दें कि वह अब राजनीति की तरफ भी रुख कर रहे हैं।
पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्हें कई सारी हसीनाओं के साथ में रोमांटिक फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। अक्सर यूट्यूब पर भी देखने के लिए मिलता है कि उनके नए से लेकर पुराने गाने भी जमकर ट्रेंड करते हुए और दर्शकों को लुभाते हुए नज़र आते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि पवन सिंह का एक बेहद ही पुराना गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ में तनुश्री भी रोमांस करती हुई नजर आ रही है और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। हम जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'अंखियां में कवन जादू' है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह और तनुश्री पार्क में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ जाते हैं। इस दौरान पवन सिंह को तनुश्री की आंखों में खोते हुए भी देखा जाता है। दोनों को जमकर ठुमके लगाते हुए भी देखा जा रहा है और साथ ही साथ दर्शकों द्वारा इस गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
पवन सिंह और तनुश्री पर फिल्माए गए इस गाने को आग से 5 साल पहले रिलीज किया गया था। इस वीडियो को भोजपुरी फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 37 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











