Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने भरे अंधेरे में एक्ट्रेस को गाना सुनाकर किया इंप्रेस, और फिर पूरी रात...

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुका है और आपको बता दें कि यहां पर पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव व निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स भी मौजूद है। जिनकी वजह से आज भोजपुरी सिनेमा एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारी हसीनाएं भी ऐसी है जो कि काफी लोकप्रिय हो चुकी है।
अक्सर यूट्यूब पर भी देखने को मिलता है कि भोजपुरी के नए से लेकर पुराने गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। दरअसल इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि एक्टर का यह वीडियो बेहद पुराना है।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी में एक जाना माना नाम है और आपको बता दें कि उन्होंने बेहद कड़ी मेहनत के बाद में इस मुकाम को हासिल किया है। जब भी उनका कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है तो लोग बढ़-चढ़कर इसे देखते हैं और खूब प्यार भी देते हैं। लेकिन अब खेसारी लाल यादव का पुराना गाना वायरल हो रहा है जो कि 'राजा जानी' फिल्म से लिया गया है।
दरअसल, खेसारी लाल यादव के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'अखियां लडल जब से' है। दरअसल खेसारी लाल यादव के साथ में इस गाने में प्रीती बिस्वास जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। अंधेरी रात में दोनों को गुपचुप रोमांस करते हुए देखा जा रहा है और दर्शकों को भी उनका यह तरीका काफी पसंद आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और प्रीति बिस्वास के इस गाने को वेब म्यूजिक के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस गाने पर अभी तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को साल 2018 में रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications