Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने रानी संग लगाए ज़ोरदार ठुमके, दुल्हन की तरह सजी एक्ट्रेस और फिर...

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार कहां जाता है और आपको बता दें कि अक्सर देखने के लिए मिलता है कि वह अपने गानों से धमाल मचा देते हैं। जैसे ही उनका कोई नया गाना यूट्यूब पर आता है वैसे ही हिट हो जाता है। इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव के पुराने गाने भी जमकर यूट्यूब पर ट्रेंड करते हुए नजर आते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री रानी के साथ में जमकर रोमांस कर रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और रानी पर फिल्माया हुआ 'डबल खिड़की' गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और रानी दोनों एक दूसरे के साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रानी ने काफी खूबसूरत ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वही खेसारी लाल यादव ने शर्त के साथ में लुंगी पहनी हुई है। दोनों साथ में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं और लोगों को भी दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई।
रानी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए गए इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं। तो वही म्यूजिक देने का काम मोनू सिन्हा ने किया है। इस वीडियो को वी आर म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस पर अभी तक 89 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











