Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग पार्क में लगाए जोरदार ठुमके, दर्शकों ने उठाया मज़ा

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं और जब भी उनका कोई भी गाना रिलीज होता है तो लोग उन्हें जमकर प्यार भी देते हैं। खेसारी लाल यादव को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी और आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे।
लेकिन आज के वक्त में खेसारी लाल यादव किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और इतना ही नहीं लोग भी उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। अक्सर यूट्यूब पर भी उनके नई से लेकर पुराने गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है।
दरअसल खेसारी लाल यादव के जिस भोजपुरी गाने के हम बात कर रहे हैं उसे संघर्ष फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'देखी सुखराई' है। खेसारी लाल यादव के अलावा इस गाने में काजल राघवानी को भी देखा जा रहा है। दोनों को पार्क में रोमांस और जमकर ठुमके लगाते हुए वीडियो में देखा गया है।
इस दौरान काजल राघवानी ने भी काफी प्यारी सी लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है तो वही खेसारी लाल यादव भी किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। बता दे कि इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 39 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और मधुकर आनंद ने इसे संगीत देने का काम किया है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने खुद लिखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











