Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने अभिनेत्री को किया दीवाना, कभी सीढ़ियों तो कभी फर्श पर किया रोमांस

Bhojpuri Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है और आपको बता दें कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार भी कहा जाता है। जब भी उनका कोई नया गाना या फिर फिल्म रिलीज होती है तो दर्शक भी काफी उन्हें प्यार देते हैं।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का मल्टी टैलेंटेड अभिनेता माना जाता है। दरअसल, आपको बता दें कि वह एक्टर होने के साथ-साथ बेहद ही लाजवाब सिंगर भी हैं। बता दे कि खेसारी लाल यादव ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है और एक वक्त पर वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे।
खेसारी लाल यादव के नए से लेकर पुराने गाने भी यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक 3 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ वीडियो में अभिनेत्री दीपिका त्रिपाठी जमकर रोमांस कर रही है।
दरअसल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जवानी बा सरेंडर' है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और दीपिका त्रिपाठी दोनों ही कभी सीढ़ियों पर तो कभी कुर्सी पर बैठकर रोमांस करते नजर आए। खेसारी लाल यादव और दीपिका त्रिपाठी का यह अंदाज लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
इस बेहद ही रोमांटिक वीडियो को यशी फिल्म्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और आपको बता दें कि इस वीडियो को अभी से तकरीबन 3 साल पहले रिलीज किया गया था। आज भी यह गाना काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। जिस पर अभी तक 52 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications