Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव हुए अनीशा पांडे के लहंगे पर फ़िदा, अदाओं पर लट्टू होकर किया रोमांस

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के गाने इन दिनों काफी ज्यादा लोकप्रिय नजर आते हैं और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा इन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। भोजपुर दर्शन ही नहीं बल्कि यूपी से लेकर राजस्थान तक भी भोजपुरी गानों को काफी पसंद किया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में कई सारे ऐसे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इसमें खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है।
खेसारी लाल यादव एक उभरते हुए सितारे हैं और आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काफी बेहतरीन योगदान दिया है। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही कड़ी मेहनत के साथ इस मुकाम को हासिल किया है। यूट्यूब पर अक्सर खेसारी लाल यादव के नए से लेकर पुराने गाने भी जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी गाने 'लहंगा लखनऊआ' की। इस गाने में खेसारी लाल यादव को अनीशा पांडे के साथ में जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों का अंदाज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
खेसारी लाल यादव और अनीशा पांडे दोनों ही अपनी हॉट केमिस्ट्री के चलते लोगों को मदहोश कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव काफी ज्यादा डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वही अनीशा पांडे भी लहंगा चोली पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही है। दोनों का यह वीडियो धमाल मचा रहा है और दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और अनीशा पांडे पर फिल्माए गए इस वीडियो को आदिशक्ति फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 343 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस गाने को 3 साल पहले रिलीज किया गया था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications