Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस रानी को किया दीवाना, भरे बाजार में लगाए ठुमके

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा यहां की फ़िल्में और गानों को काफी पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक लोगों को काफी पसंद आते हैं।
खेसारी लाल यादव ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सुपरस्टार्स हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि खेसारी लाल यादव ने दर्शकों के दिलों को पूरी तरीके से जीत रखा है और जब भी उनका कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो ताबड़तोड़ तरीके से वायरल हो जाती है।
यहां तक कि यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जमकर खेसारी लाल यादव के गाने वायरल होते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता देंगे कि खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने में उनके साथ में मशहूर अभिनेत्री रानी नजर आ रही है। इस गाने के दौरान रानी और खेसारी लाल यादव को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।
खेसारी लाल यादव और रानी पर फिल्माए हुए हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'एगो बात बताई' है। इस वीडियो को पिप्पा म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 54 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह है सिर्फ एक महीने के हैं।
आपको बता दें कि इस वीडियो को सिर्फ एक महीने पहले ही रिलीज किया गया था और आप भी के वक्त में यह नंबर 6 पर टॉप में बना हुआ है। इस बेहतरीन गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम आजाद सिंह ने किया है और म्यूजिक देने का काम विशाल सिंह ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











