Bhojpuri Gana: घर की छत सी लेकर खेतों में रोमांस करते दिखे निरहुआ और आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

Nirahua Amrapali dubey

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में कई सारे ऐसे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर आज के वक्त में राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारे शामिल है। अक्सर यूट्यूब पर भी भोजपुरी गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं वह दर्शकों को भी काफी पसंद आते हैं।

भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी काफी पसंद किया गया है और उनके पुराने से लेकर नए गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो जमकर तहलका मचा रहा है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को 'निरहुआ हिंदुस्तानी' फिल्म से लिया गया है। बता दे कि इस गाने का नाम 'उड़ जाइबू ये मैना' है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को छत पर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इतना ही नहीं आम्रपाली दुबे को वीडियो में साड़ी में काफी खूबसूरत देखा जा रहा है।

इसी के अलावा वीडियो में नजर आ रहा है कि निरहुआ खेतों में काम करते दिखाई दिए। साथ ही साथ इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की खूबसूरत केमिस्ट्री को देखकर हर किसी का दिल झूमने पर मजबूर हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वीडियो पर 126 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा वीडियो पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। वैसे भी भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को हिट माना जाता है।

Read more about: nirahua amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X