ALERT: फिल्म 'तेरी मेरी आशिक़ी' रिलीज़ को तैयार!
[भोजपुरी न्यूज] भोजपुरी फिल्मों के शोमैन निर्देशक अभिनेता सुजीत पूरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी मेरी आशिक़ी' को आख़िरकार रिलीज की तारीख़ मिल गयी। बता दें, फिल्म 8 अप्रैल को बिहार झारखण्ड में एकसाथ बड़े पैमाने पर रिलीज़ की जा रही है।

सुजीत पूरी को बिहार विधान सभा के चुनाव के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष अनुरोध पर प्रचार प्रसार के लिए निकलना पड़ गया था जिस कारण से फिल्म को रिलीज़ करने में देरी हुई। वइ फिल्म की पब्लिसिटी करना चाहते थे जो की नहीं कर पाए।
फिल्म तेरी मेरी आशिक़ी के रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। लिहाजा अब इसे पूरे ताम झाम और लाव लश्कर के साथ रिलीज़ करने की तैयारी चल रही है।
FIRST LOOK: नेहा बंसल की फिल्म ''क्राइम अफेयर्स और बदला''!
कहते हैं की फिल्म तेरी मेरी आशिक़ी की शूटिंग के बाद से ही अभिनेत्री तनुश्री के करियर को को जबर्दस्त उछाल मिला और आज की तारीख़ में तनुश्री हर निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं ।
वहीं अब सुजीत पूरी ने भी राज कपूर और मनोज कुमार के नक़्शे कदम पर चलते हुए इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभाया है। एक अभिनेता के तौर पर इन्होंने अभी तक यादगार अभिनय कौशल का नमूना पेश किया है ।


Click it and Unblock the Notifications











