भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को दिया प्यार में धोखा, की 2-2 शादियां पर एक भी नहीं टिकी

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह काफी सुर्खियों में रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं. लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उथल-पुथल से भरी है.
भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ उनके अफेयर की कहानी किसी से छिपी नहीं है. एक समय में ये दोनों भोजपुरी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा चर्चित कपल थे. लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा के साथ बेवफाई की और दोनों का रिश्ता टूट गया.
इतना ही नहीं, क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की 2-2 शादियां नहीं चल पाईं. पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह के साथ हुई थी. लेकिन पवन सिंह की हरकतों से तंग आकर उनकी पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद उनकी जिंदगी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आईं, उनकी प्यार परवान तो चढ़ा पर सफल नहीं हो सका. पवन ने अक्षरा के साथ धोखा किया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए,
इसके बाद पवन सिंह ने पहली शादी के 4 साल बाद ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी रचाई. लेकिन बदकिस्मती से उनकी ये शादी भी नहीं चल सकी. ज्योति और पवन की शादी 2 साल भी नहीं चल पाई. दूरी पत्नी ज्योति ने पवन सिंह के ऊपर कई बड़े आरोप लगाए और उनसे तलाक ले लिया. पवन सिंह की निजी जिंदगी की कहानी देखकर लगता है कि शादी और प्यार के मामले में वह काफी अनलकी रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications