Bhojpuri फिल्म 'सास बहू की पंचायत' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, 3 लाख के पार गए व्यूज

Saas Bahu or Panchayat Trailer Release: भोजपुरी फिल्मों का शौकीन तो कई लोग होते हैं। भोजपुरी फिल्में आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों के साथ ही भोजपुरी गाने भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं। हाल ही में खेसारी लाल का गाना चुम्मा-चुम्मा रिलीज हुआ है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस गाने में खेसारी लाला और आकांक्षा की केमिस्ट्री देखने लायक है।
'सास बहू की पंचायत' ट्रेलर ने रिलीज होते ही मचाया धमाल
वहीं हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'सास बहू की पंचायत' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में देखा जा सकता है सास किस तरह से घर को कंट्रोल करती है। ट्रेलर में सामाजिक और पारिवारिक कहानी बताई जा रही है। इस ट्रेलर और इसकी कहानी को देखकर दर्शक आसानी से कनेक्ट कर पा रहे हैं। इस फिल्म को प्रवीण सिंह गुडूरी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म की कहानी इन्द्रजीत एस कुमार ने लिखी है।
फैन्स के दिलों को छू गया ट्रेलर
बता दें कि 'सास बहू की पंचायत' का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। इस 4:20 मिनट के ट्रेलर ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इस ट्रेलर पर 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इससे यह साबित हो रहा है कि फिल्म रिलीज होते ही धूम मचाने वाली है।
ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पांस के बाद फिल्म मेकर का कहना है कि 'हमें खुशी है कि दर्शकों को ट्रेलर पसंद आ रहा है। हमारी पूरी टीम ने फिल्म बनाने में दिल से मेहनत की है। हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अब तो फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications