16 जनवरी से शुरू होगी 'रूद्रा' की शूटिंग

भोजपुरी फिल्मों के एक्शन किंग यश कुमार और खूबसूरत अदाकारा और सिंगर निशा दुबे की जोड़ी जल्द एक साथ फिल्म 'रुद्रा' में एक साथ बड़े परदे पर धमाल मचाने आ रही है।

By Shivani Varma

भोजपुरी फिल्मों के एक्शन किंग यश कुमार और खूबसूरत अदाकारा और सिंगर निशा दुबे की जोड़ी जल्द एक साथ फिल्म 'रुद्रा' में एक साथ बड़े परदे पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म 'रुद्रा' में इनकी जोड़ी एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। शूटिंग 16 जनवरी से गुजरात के संजान में की जाएगी।

bhojpuri-film-rudra-s-shooting-start-on-16-january

साई श्रद्धा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म में यश धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता लक्ष्मन गुप्ता और जय प्रकाश सर्वगल्ला है। वहीं निर्देशन राकेश भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में यश कुमार के साथ बाकि मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे तनुश्री, निशा दुबे, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, देव सिंह, मनीष चतुर्वेदी, राधे मिश्र, किरण यादव, रेनू पांडेय, श्रवण तिवारी, रानू पांडेय और ग्लोरी मोहन्ता।

इस फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे और कर्णप्रिय है जिसमे संगीत एस.कुमार द्वारा दिए गए है। इस फिल्म के सह-निर्माता शेलेन्द्र सिंह और कैमरामैन-नाजिर खान है। 'रुद्रा' में मुख्य भूमिका निभा रहे यश हमेशा चैलेंजिंग रोल निभाते है और यह फिल्म भी उनके लिए एक चैलेंज की तरह है जिसके लिए यश काफी उत्तसाहित हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक आइटम सांग मुम्बई में शूट किया गया जिसमे आइटम डांसर रानू पांडेय और अवधेश मिश्रा एक साथ ठुमके लगाते नजर आएँगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X