Bhojpuri Film: FREE में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म इस दिन Youtube पर होगी रिलीज

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपनी दमदार फिल्मों और बेहतरीन कंटेंट की वजह से दर्शकों के बीच बहुल लोकप्रिय है। हर कोई नई फिल्मों के आने का इंतजार करता है, लेकिन पुरानी फिल्मों का भी क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इस बेहतरीन लोकप्रियता को और भी बढ़ाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की एक पारिवारिक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों की जगह यूट्यूब पर बिलकुल फ्री में रिलीज करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि किस यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी यह फिल्म और क्या इसका नाम।
इस दिन होगी फिल्म रिलीज
भोजपुरी इंडस्ट्री अपने धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और रोमांस के लिए दर्शकों में बहुत लोकप्रिय मानी जाती हैं। इसी लोकप्रियता को और भी बढ़ाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'बाबुल की दुआए' दर्शकों के लिए बिल्कुल फ्री में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह फिल्म 27 दिसंबर को सुबह 8 बजे B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। यह खबर फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से फैन्स को दी है। कैप्शन लिखते हुए उन्होंने कहा कि यूट्यूब प्रीमियर में देखिए भोजपुरी की फिल्म 'बाबुल की दुआए' इस पोस्ट में फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं फिल्म का इंतज़ार दर्शकों में बड़े लंबे समय से था। आपको बता दें की इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चूका है और दर्शकों को ट्रेलर बहुत ही पसंद आया था।
जानें फिल्म के बारे में
बाबुल की दुआएं एक भावनात्मक पारिवारिक फिल्म है जो संघर्ष, प्यार, सामाजिक चुनौती और मां की ममता के इर्द गिर्द दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक मां जो पति के निधन के बाद आर्थिक समस्या को झेलती है और कल को लेकर परेशान रहती है इसपर ही आधारित है। फिल्म के एक्टर्स और डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म में प्रियंका सिंह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। उनके साथ ही काजल यादव, आकाश यादव, माया यादव भी नजर आ रहे हैं। वही फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह, धीरेन्द्र कुमार, कुणाल तिवारी ने किया है और फिल्म की कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











