Bhojpuri Star Pawan Singh अपनी को-एक्ट्रेस संग करते हैं ऐसा बर्ताव, एक ने कहा- 'मैं इनके साथ काम नहीं कर सकती'

Bhojpuri Film Industry

Bhojpuri Film Industry Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के चाहने वालों की संख्या भले ही बहुत ज्यादा हो, लेकिन वे विवादों से भी अछूते नहीं हैं। उनपर आए दिन कोई ना कोई आरोप लगते ही रहते ही हैं। एक बार तो उनकी को-एक्ट्रेस ने उन पर संगीन इल्जाम लगाए थे।

यामिनी सिंह ने लगाया इल्जाम

एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वे अपनी फिल्मों में अपनी फीमेल को-एक्ट्रेस को एक शोपीस के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर नाम यामिनी ने यह भी खुलासा किया कि वे पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहतीं।

यामिनी सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पवन सिंह की फिल्मों में भोजपुरी एक्ट्रेस को सिर्फ फिलर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जो उन्हें अच्छा नहीं लगता। एक्ट्रेस ने कहा कि पवन सिंह की फिल्मों में महिलाओं के लिए एक्टिंग करने की कोई जगह नहीं है, इसलिए वे उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं।

पवन सिंह की कॉन्ट्रोवर्सी

आपको बता दें, पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल सितारे हैं। उनके नाम बहुत सी ऐसी कॉन्ट्रोवर्सीज हैं जिनके बारे में सुनकर आपको भी हैरानी होगी। पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी और इसके लिए पवन सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था।

यही नहीं, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने उन पर मैंटल हैरासमेंट का आरोप लगाया था और वो किसी भी हाल में एक्टर से अलग होना चाहती थीं। लेकिन फिर बाद में एक्टर ने अपनी पत्नी संग रिश्ता सुधारने की कोशिश की और अब दोनों साथ में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X