First LOOK: राहुल कपूर स्टारर 'होगी प्यार की जीत'.. पहली झलक!
फेथ इंकॉर्पोरेटिव मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फ़िल्म 'होगी प्यार की जीत' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। यह फ़िल्म 9 सितम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। निर्माता राहुल कपूर द्वारा निर्माण की गई इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबड़ा मुख्य भूमिका में है।

इस फ़िल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी द्वारा किया गया है जिन्होंने एक धमाकेदार एक्शन फ़िल्म बनायी है, कोई शक नहीं कि इस फिल्म को दर्शक बहुत पसंद करेंगे।
फिल्म 'होगी प्यार की जीत' बहुत ही खूबसूरत और प्यार से परिपूर्ण पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों पर आधारित रोमांटिक फिल्म है, जिसमे पहली बार सिने परदे पर खेसारीलाल यादव और स्वीटी छाबड़ा के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया गया है|
'बिहारी टाईगर' में विनय आनंद का एक्शन.. धमाकेदार
इस फिल्म के संगीतकार सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक अविनाश झा 'घुंघरू ' हैं। जिसके गीत प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने लिखे है जिनको आवाज़ दिया हैं खेसारीलाल यादव , राहुल कपूर ,उदित नारायण, इंदु सोनाली, कल्पना और आलोक कुमार ने।
राहुल कपूर की पहली फिल्म पवन सिंह स्तर कट्टा तनल दुप्पटा पर थी जिसका बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पांस था ! खेसारी लाल अभिनीत होगी प्यार की जीत का ब्रेसबी से इंतजार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications