'गदर' की हवेली में फिर बन रही है फिल्म 'गदर'
[भोजपुरी न्यूज] सनी दियोल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली ब्लॉकबस्टर हिन्दी फिल्म 'गदर' में विशाल हवेली याद है आपको। फिल्म में यह विशाल हवेली पाकिस्तान में दिखाया गया था। जबकि ये हवेली भारत में हैं और वह भी फैजाबाद के रुदौलीनगर में। इस विशाल हवेली का नाम है इरशाद मंजिल।

यह हवेली इरशाद मंजिल समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मिया का निवास स्थान है। खास बात यह है कि अब इस हवेली में एक और गदर की शूटिंग चल रही है। जी हां, भोजपुरी फिल्म गदर की..
इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित भोजपुरी फिल्म गदर का निर्माण दबंग निर्माता के रुप में चर्चित निर्माता भूपेन्द्र विजय सिंह तथा बबलू गुप्ता और रवि सिंह कर रहे हैं जबकि कथाकार और निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद।
VIDEO: शाहरूख खान+ मनोज तिवारी = FAN एंथम का भोजपुरी तड़का
इस भोजपुरी फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह, नेहा सिंह, मोनालिसा, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, उमेश सिंह, राजू सिंह माही, लोटा तिवारी, हीरा यादव और रोहन सिंह राजपूत मुख्य किरदारों में हैं। बता दें, भोजपुरी फिल्म गदर को लेकर सभी भोजपुरी दर्शको में गजब का उत्साह है।


Click it and Unblock the Notifications