COMING SOON: नदिया के पार स्टाईल फुलटू फैमिली भोजपुरी फिल्म
[भोजपुरी सिनेमा] काफी समय से अगर एक अच्छी फैमिली भोजपुरी फिल्म देखने की आशा है तो निर्देशक रवि कश्यप की फिल्म भौजी आई हमार अंगना का इंतज़ार करिए। हमेशा अपनी फिल्मो में कुछ नया दिखाने वाले रवि इस फिल्म को मई में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं।

यह फिल्म उन दर्शको को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो घर बैठे सोचते तो हैं कि फिल्म देखे पर देखने जा नहीं पाते क्योंकि आज कल फिल्मों में अश्लीलता का लेवेल इतना होता है कि उसे परिवार के साथ देखा ही नहीं जा सकता।
रवि कश्यप इससे पहले बीए पास बहुरिया और राजाजी जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'भौजी आई हमार अंगना ' के बाद लागी तोहसे लगन' भी मई में ही प्रदर्शित होगी। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'जहरीला' का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
Video: दबंग के 'तेरे मस्त मस्त दो नैन...' का भोजपुरी वर्जन
इस फिल्म में विक्रांत और रवि दोनों भाई है ,विक्रांत छोटा भाई है और रवि बड़ा भाई.विक्रांत अपने भाई के लिए जिस लड़की को अपनी भाभी बनाना चाहता है और क्या वह उसकी भाभी बन जाती है इसी पर है यह फिल्म 'भौजी आई हमार अंगना '.
इस फिल्म में विक्रांत सिंह, अंजना मिश्रा, रवि त्रिपाठी, कोमल ढिल्लो ,पुष्पा वर्मा ,सुनील झा,ललितेश झा ने काम किया है। फिल्म का संगीत देने वाले सुजीत चौबे का निधन हो गया और फिल्म श्रद्धांजिलि के रूप में उन्हें समर्पित की जा रही है।
VIDEO:तुम तो ठहरे परदेसी नहीं देखा तो MISTAKE की!


Click it and Unblock the Notifications











