भोजपुरी की एक ऐसी फ़िल्म जिसकी कहानी बॉलीवुड के भी छुड़ा देगी पसीने, देखें 'बहू की बिदाई' का जबरदस्त ट्रेलर

Bhojpuri Film

Bhojpuri Film Bahu Ki Bidaai Trailer: भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी कई सारी फिल्में है जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। इतना ही नहीं भोजपुरी सिनेमा के गाने भी काफी लोकप्रिय होते हैं। इनको सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि नेपाल और उत्तर प्रदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में एक नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इसका नाम 'बहू की बिदाई' है।

इस फिल्म का ट्रेलर इतना ज्यादा जबरदस्त और इमोशनल है कि हर कोई काफी हैरान रह गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि निर्देशक राजकुमार प्रसाद के साथ में विनय सिंह, अंशुमान सिंह और मधु शर्मा ने इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का ट्रेलर तकरीबन 5 मिनट 20 सेकंड का है और हर सीन में जबरदस्त सस्पेंस देखने के लिए मिल रहा है।

अगर हम ट्रेलर की बात करें तो आपको बता दें कि की शुरुआत एक महिला से होती है जिसके हाथ में खून से लतपथ कुल्हाड़ी रहती है। वह समाज के रीति रिवाज और परंपराओं से हटकर अपनी बहू की दूसरी शादी करवा देती है। उसकी बहू गर्भवती होती है और जिसके पति यानी की महिला के बेटे की मृत्यु होती है। जब उसकी बहू विधवा हो जाती है तो उसको गांव के शुभ कामों में सम्मिलित होने से मना कर दिया जाता है।

इसी के चलते यह महिला अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी करवाने का फैसला ले लेती है और यह उसकी बहू के लिए घातक साबित हो जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दूसरी शादी के बाद उसका पति और परिवार उसके साथ में दुर्व्यवहार करने लगते हैं। कुछ वक्त बाद बच्चे का जन्म होता है और उसका परिवार उसको जिंदा जलाकर उसको मौत के घाट उतार देता है।

बाद में इस ट्रेलर में देखने के लिए मिलता है कि अमर की मां और मामा उसके परिवार से बदला लेने का फैसला लेते हैं। वह एक-एक करके उन लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं। कुल मिलाकर यह ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है और इसको आखिरी तक देखने पर मजबूर कर देता है। फिल्म में प्रीति शुक्ला, श्रद्धा नवल, रितेश उपाध्याय देव सिंह, अमित शुक्ला, समर्थ चतुर्वेदी और पुष्पेंद्र राय जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X