Bhojpuri Film: ड्रामा-सस्पेंस का फुल डोज! जानें कल्लू की नई फिल्म 'मेहमान' बिहार में कहां देख सकते हैं
Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ी ही तेजी से अपना नाम बनाने वाले मशहूर कलाकार अरविंद अकेला कल्लू की लोकप्रियता किसी से छुपाए नहीं छुपी है। उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के लोग बड़े ही दीवाने हैं। उनके चाहने वाले उनकी फिल्म का इंतजार बड़े ही लंबे समय से कर रहे थे। वहीं फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है कि कल्लू की नई फिल्म रिलीज हो चुकी है। जिसका नाम है 'मेहमान' यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चलिए देखते हैं कि यह फिल्म बिहार में कहां-कहां रिलीज हुई है।

इन लोकेशन पर देख सकते हैं फिल्म...
अगर आप कल्लू की इस इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप वीणा (पटना), शंकर (सीतामढ़ी), सपना (आरा), श्री कृष्णा (खगरिआ), कुमार टॉकीज (बिहार शरीफ),और दीपम (घोड़ासहन) में देखने जा सकते हैं। इन सिनेमाघरों की जानकारी खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दी है और फिल्म को देखने जाने की भी अपील की हैं। इस फिल्म में आपको अरविंद अकेला कल्लू के साथ-साथ दर्शन बनिक, पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पाठक समेत अन्य मुख्य किरदार देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में सामाजिक, संवेदनशीलता, प्यार और अनुशासन का बेहद ही शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। फिल्म में कई हंसी ठहाके के भी मोमेंट आएंगे जिसे देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। बता दें कि 'मेहमान' फिल्म का डायरेक्शन लाल बाबू पंडित ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।
इस फिल्म के बारे में
इस फिल्म में कल्लू एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं जिसकी शादी किसी ना किसी कारण से टलती रहती हैं। थक कर वह धोखे से शादी कर ही लेता है। कहानी में तब ट्विस्ट आता हैं जब उसके ससुराल वालों को उसके धोखे के बारे में पता लग जाता है। जिससे एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज़ देखने को मिलता है जिसकी वजह से लोगों को फिल्म बड़ी ही पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











