Bhojpuri Film: सावन के महीने में छाएगी अक्षरा सिंह और विक्रांत की फिल्म 'रुद्र-शक्ति' जानें कब होगी रिलीज

Bhojpuri Film

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म देखने वालों की संख्या ज्यादा है। हर कोई भोजपुरी फिल्म देखना और पसंद करता है। भोजपुरी फिल्मों का क्रेज तो लोगों में इस कदर है कि फिल्म नई हो या पुरानी लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं अब भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है।

पहली बार साथ नजर आएंगे अक्षरा और विक्रांत
जी हां, इस सावन के महीने और भी धमाकेदार बनाने के लिए अक्षरा और विक्रांत लेकर आए हैं अपनी फिल्म जिसका नाम है 'रुद्र शक्ति'। अक्षरा और विक्रांत की यह फिल्म भक्ति, प्रेम, एक्शन और सामाजिक संदेश पर आधारित है। यह फिल्म बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है। जी हां, दोनों इस फिल्म में पहली बार काम करने जा रहे हैं। दोनों को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैन्स भी बहुत एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन निशांत एस शेखर ने किया है और इस फिल्म के निर्माता हैं सीबी सिंह।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 'रुद्र शक्ति' की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में विक्रांत सिंह शिव भक्ति में लीन दिखेंगे, लेकिन उन्हें शक्ति यानी कि अक्षरा सिंह के प्यार हो जाता है। फिल्म में देखा जाएगा जब समाज शक्ति के खिलाफ हो जाता है तब रुद्र शक्ति का साथ देता है और अन्याय के खिलाफ जंग लड़ता है। यह प्यार संघर्ष और आस्था की कहानी है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर आया था जो फैन्स को बेहद पसंद आया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स तो अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताएं तो फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri film akshara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X