कब रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म अग्निपरीक्षा? खेसारी लाल यादव का खूंखार अवतार बरपाएगा कहर

Bhojpuri Film Agnipariksha Release Date: खेसारी लाल यादव भले ही चुनाव हार गए हों लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका डंका बजता है। उनकी फिल्मों के लिए लोगों को काफी इंतजार रहता है क्योंकि वो पूरी पैकेज लेकर आते हैं। डांस, फाइट, कॉमेडी या अभिनय हर क्षेत्र में उनका बोल बाला है।

Agnipariksha

इस वक्त उनकी एक फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है जिसका नाम अग्नि परीक्षा है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होगा काफी तगड़ा धमाका किया है और लोगों को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करेगी। खेसारी लाल यादव सुपरस्टार हैं और आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में रहते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

खेसारी लाल यादव की एक्शन पैक्ड फिल्म में आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी भी नजर आने वाली हैं। एक जाबांज योद्धा की तरह इस फिल्म में खेसारी लाल यादव परफॉर्म करने वाले हैं। फिल्म 'अग्‍न‍ि परीक्षा' का निर्माण सुरेंद्र यादव ने किया है, जबकि निर्देशन का जिम्मा लाल बाबू पंडित संभाला है।

फिल्म होली के मौके पर 4 मार्च को रिलीज होने वाली है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव होली पर फिल्म ला रहे हैं। इसके पहले भी वो ऐसा कमाल कर चुके हैं और फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी।

फिल्म पर खेसारी लाल ने क्या कहा?

स्टार्स भले ही कितनी फिल्में कर लें लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स उनके दिल के बेहद करीब होते हैं। इस फिल्म को लेकर खेसारी ने कहा, ''अग्निपरीक्षा मेरे करियर की खास फिल्म है। इसमें एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी है। मैं इस फिल्म में काफी अलग किरदार में नजर आने वाला हूं।'' देखने वाली बात होगी कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आती है और बॉक्स पर क्या कमाल करती है।

More from Filmibeat

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X