मनाली में हो रही है फिल्म 'आख़िर कब तक' की शूटिंग!
[भोजपुरी न्यूज] ख्वाबों के शहर मनाली में आजकल हिंदी फिल्म 'आखिर कब तक' की शूटिंग चल रही है । निर्देशक मिथलेश अविनाश इन हसीन वादियों में आजकल लोगों के भरपूर मनोरंजन की खातिर फिल्म आखिर कब तक के गानों की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।

वैसे तो दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों में शुमार मनाली सबको अपनी तरफ आकर्षित करती ही है, लेकिन निर्देशक मिथलेश अविनाश ने खास तौर पर मनाली को युवाओं की वजह से चुना।
'आशिक़ अवारा' 23 मार्च को देश भर में होगी रिलीज!
पीएनजे फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म आखिर कब तक के निर्माता हैं निशिकांत झा और निर्देशक हैं मिथलेश अविनाश। मिथलेश झा ने अब तक कई फिल्मों का सफल निर्देशन किया है और यह फिल्म आखिर कब तक उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी।
फिल्म आखिर कब तक के बारे में बात करते हुए निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने बताया की यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियों और अत्याचार से लड़ता है और इस कहानी में हिन्दू मुसलमान की शहादत भी होती है और तब फिल्म बनती है आखिर कब तक।


Click it and Unblock the Notifications