VIDEO: शाहरूख खान+ मनोज तिवारी = FAN एंथम का भोजपुरी तड़का
[भोजपुरी न्यूज] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' का पहला गाना.. या यूं ही फैन एंथम रिलीज हो हो चुका है। और ऐसी की उम्मीद थी फैंस इस गाने के लिए क्रेजी हो चुके हैं। इस गाने की टाइटल है- 'मैं तेरा फैन हो गया..' बता दें, इस गाने को यू ट्यूब पर 10 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
सही कहा जाए तो शायद शाहरूख खान ने सालों बाद फैंस को दिल से खुश कर दिया है। पूरे गाने में भरपूर एनर्जी है.. और शाहरूख के एक्सप्रेशन पर तो कुछ कहा ही नहीं जा सकता। इस गाने को कंपोज किया है विशाल- शेखर की जोड़ी ने।
''शाहरूख खान के साथ रोमांस करना किसी सपने से कम नहीं....''
खैर, गाने की सफलता से मेकर्स इतने खुश हैं कि उन्होंने इस गाने को और भी 6 भाषाओं में रिकॉर्ड कर लिया है। यहां हम आपके लिए लाए हैं फैन एंथम का भोजपुरी वर्जन। जिसे आवाज दिया है मनोज तिवारी ने।
आप शाहरूख के फैन हों या न हों.. ये गाना सुनकर आप नाचने को मजबूर हो जाएंगे। विश्वास नहीं होता.. तो खुद ही यहां सुन लें।
शाहरूख खान की फिल्म फैन का पहला गाना.. सुनें भोजपुरी में-


Click it and Unblock the Notifications


