Bhojpuri Song: 'दीया गुल करा रानी' गाने में बेडरूम रोमांस से इस जोड़ी ने मचाया तहलका, फैंस बोले, 'आग लगा दी'!

भोजपुरी स्टार्स मोनालिसा और पवन सिंह का बेडरूम रोमांस पर फिल्माया गया गाना 'दीया गुल करा रानी' जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी हैं, एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस गाने को कमेंट कर रहे हैं कि 'आग लगा दिया।
दरअसल, भोजपुरी सिनेमा की सबसे साहसी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक, मोनालिसा और सुपरस्टार पवन सिंह के बड़े पैमाने पर फैंस की कमी नहीं हैं। जब भी ये जोड़ी एक साथ दिखाई देती हैं तो इनके फैंस और फोलोअर्स इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
हाल ही में इस जोड़ी का एक पुराना गाना 'दीया गुल करा रानी' एक बार फिर से चर्चा में है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह को ट्रैक पर थिरकते और बेडरूम में रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके अलावा वीडियो में अक्षरा सिंह भी हैं।
5 साल पहले जब ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया के यूट्यूब पर वेब म्यूजिक द्वारा अपलोड किया गया था तो 97 मिलियन व्यूज इस गाने को मिले थे। 2 नवंबर 2017 को यह गाना रिलीज किया गया था। 'दीया गुल करा रानी' गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। गाने को डायरेक्ट किया है अविनाश झा ने और इस गाने को बोल दिए हैं मनोज मतलबी ने।
ये गाना सोशल मीडिया पर एक बार यह फिर से चर्चा में है और लोग इस पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। एक बार फिर से 70 लाख व्यूज पार कर चुके इस गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कहा, 'शानदार गाना', दूसरे ने लिखा, 'आग लगा दिया।
'ये पहली बार नहीं है जब भोजपुरी का कोई पुराना गाना इस तरह से चर्चा में आया है। पहले भी कई भोजपुरी गाने चर्चाओं में रहकर फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। ऐसा लगता है कि जैसे यह एक ट्रेंड बन गया है।
बहरहाल, मोनालिसा वैसे भी सोशल मीडिया पर अपने काम से ज्यादा डांस वीडियो और हॉट फोटो से चर्चा में रहती हैं। वही अक्षरा सिंह भी इंस्टाग्राम पर फैंस को पल-पल की खबर देती रहती है। पवन सिंह की बात करें तो पवन सिंह भोजपुरी के उन एक्टर्स में से हैं जो विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वे अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से डिवोर्स को लेकर खूब चर्चा में रहे।


Click it and Unblock the Notifications