..................... Bhojpuri famous actress Neha Malik shares GNG magazine photoshoot BTS video on instagram - Hindi Filmibeat

Neha Malik: मैग्जीन फोटोशूट के दौरान नशीले अंदाज में नजर आई ये हसीना, फैंस बोले- चांद भी शर्मा जाएगा...!

neha malik

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक जो कि बॉलीवुड की ओर रुख कर रही हैं ने हाल ही में जीएनजी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। नेहा इस फोटोशूट के बिहाइंड द सीन और फोटोशूट की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर रोजाना पोस्ट कर रही हैं।

अभी बीते दिनों नेहा मलिक ने ब्लैक बिकनी और रेड शर्ट में इस फोटोशूट के कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें बिहाइंड द वीडियोज भी शामिल थी और फोटोशूट की फोटोज भी शामिल थी। लेकिन अब नेहा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसे जीएनजी मैगजीन के लिए बिहाइंड द सीन नाम दिया है।

इस वीडियो में नेहा मलिक चमकीले रंग-बिरंगे जंपसूट में नजर आ रही हैं। इस जंप सूट में नेहा मलिक पूरी तरह से पैक्ड हैं लेकिन इस दौरान वे क्लीवेज फ्लॉन्ट करना नहीं भूलीं।। इस फोटोशूट में वे मादक अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।

नेहा मलिक का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. यहां तक की भोजपुरी स्टार्स भी उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं। नेहा मालिक के बहुत से फैंस ने इस पर खूब कमेंट किए हैं। यहां तक कि एक फैन ने ये लिखा, 'चांद भी तुम्हें देखकर छुप जाएगा, तुम बहुत खूबसूरत हो'। वहीं कोई उन्हें आई लव यू कह कर प्रपोज करता नजर आया, तो कोई उन्हें ये पूछता नजर आया आप इतनी ब्यूटीफुल कैसे हैं? कोई उन्हें गॉड गिफ्ट बताता नजर आया, तो कोई उनसे उनकी खूबसूरती से अन्य स्टार्स को कंपेयर करता नजर आया। वहीं एक फैन उन्हें असली यूनिक ब्यूटी क्वीन लिखता हुआ नजर आया।

नेहा की इस वीडियो पर हजारों फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। कहते हैं कि कोई भी स्टार तभी बनता है जब फैंस उनके साथ होते हैं और लगता है कि नेहा इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उनके फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

बताते चलें, नेहा यूं भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नेहा मालिक बॉलीवुड स्टार्स की कायल हैं। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और सलमान खान की वे बहुत बड़ी फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X