Neha Malik: प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और सलमान खान को अपना आइडियल मानती है ये हीरोइन!

neha malik

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में जीएनजी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुकी नेहा यूं तो खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नेहा अपने हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि आज हम नेहा की तस्वीरों की नहीं बल्कि उनकी लाइफ के कुछ ऐसे सीक्रेट के बारे में बात करने जा रहे हैं जिससे शायद आप तक अनजान हो।

नेहा मलिक की इंस्पिरेशन -
खबरों के मुताबिक, मॉडल और एक्ट्रेस नेहा मलिक मानती हैं कि इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान उनके रियल इंस्पिरेशन हैं।

नेहा मलिक का करियर -
नेहा मलिक ने 2012 में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'भंवरी का जाल' थी। नेहा मलिक को अरब फैशन वीक (2012) में टॉप 3 most delightful ladies में जगह दी गई थी। नेहा दुबई फैशन वीक (2013) में टॉप 10 महिलाओं में भी शामिल थीं। ब्राइडल फैशन वीक (2015) इवेंट में भी नेहा ने शिरकत की थी। इसी के बाद से नेहा से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से कई आइडियाज मिले। बैंकॉक बीच फैशन वीक (2016) में नेहा टॉप 10 में रही थीं। 2018 में, वे 5 फीट 7 इंच के पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी हैं। इनका म्यूजिक वीडियो सखियां खूब पॉपुलर हुआ था।

नेहा मलिक की हॉबी और रुचियां -
नेहा मलिक एक फिटनेस फ्रीक हैं और जिम जाना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें खाना बनाना, पढ़ना, डांस करना और स्विमिंग भी पसंद है। इतना ही नहीं, उन्हें पंजाबी फूड, पास्ता, मक्के की रोटी, लस्सी, पनीर टिक्का और राजमा चावल खाना पसंद करती हैं। नेहा मलिक को रेड कलर बहुत पसंद है और उनका मानना है कि ये कलर उन पर सूट करता है। नेहा को ट्रैवलिंग भी बहुत पसंद है और वे यूरोप, स्पेन जाना बहुत पसंद करती हैं।

नेहा मलिक की हॉबी और रुचियां -

नेहा मलिक का सोशल मीडिया -
नेहा मलिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और स्नैपचैट पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी खूब तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन प्लेटर्फाम्स पर इनके लाखों फैन और फॉलोअर्स हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X