MONALISA Hot photos: कभी बेड पर लेटकर तो कभी बाथटब में बैठकर इस हसीना ने खिंचवाई ऐसी फोटो, फैंस बोले UFFF!

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के बीच चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती। MONALISA इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई ऐसी फोटो या वीडियो पोस्ट कर ही देती हैं जिससे फैंस के बीच चर्चा में आ जाती हैं। बिग बॉस 10 से चर्चा में आ चुकी MONALISA नच बलिए 8 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
मोनालिसा ने हाल ही में कुछ वीडियोज और फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिसके कारण वे खूब चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में मोनालिसा ने एक फोटो सीरीज पोस्ट की जिसमें वे ऑरेंज टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं और बाथ टब में लेटी हुई हैं। इन फोटोज की एक सीरिज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, डोंट केयर जस्ट रिलैक्स। एक बहुत लंबे समय के बाद उन्होंने बाथ टब में रिलैक्स होकर इस तरह के पोज दिए हैं। शूट के बाद बाथटब में कपड़े पहने अलसाई मोनालिसा ने हाथ में उन्होंने कॉफी मग लिया हुआ है। मोना की ये फोटोज खूब चर्चा में हैं और इस पर हजारों लाइक आ चुके हैं।
वहीं दूसरी और मोनालिसा अपने कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल 'बेकाबू' को भी प्रमोट करती नजर आ रही हैं, जो कि 18 मार्च से शनिवार और रविवार रोजाना रात 9:00 बजे दिखाया जाएगा। मोनालिसा इस सीरियल में यामिनी का रोल निभाती नजर आएंगी।
इस सीरीज के प्रमोशन के अलावा मोनालिसा ने एक और फोटो सीरीज पोस्ट की है जिसमें वे बेड पर लेटी हुई हैं और रिलैक्स अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रे चमकीला क्रॉप टॉप पहना हुआ है और व्हाइट शॉर्ट्स पहने बाल खुले कर कर बेहद हॉट अंदाज में वे पोज दे रही हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'मुझे वो बनना पसंद है जिसकी लोग मुझसे उम्मीद नहीं करते'। बता दें, इस दौरान मोनालिसा जहां अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आईं वहीं वे काफी बोल्ड भी लग रही थीं। इन फोटोज को कई वेरीफाइड अकाउंट मेंबर्स ने भी लाइक किया है। फैंस उनकी इन फोटोज पर UFF लिखना नहीं भूले।
इन सबके अलावा मोनालिसा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे पूल के किनारे कहीं ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं तो कहीं वे रेट क्रॉप टॉप और व्हाइट शाइनिंग ट्राउजर में नजर आ रही है तो कहीं ब्लैक स्कर्ट और व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्राइप्स टॉप के साथ ही ब्लैक ड्रेस में भी नजर आईं। अलग-अलग अवतार में इस वीडियो को पोस्ट कर वे काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके अलग-अलग लुक और विदाउट मेकअप लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और हजारों की तादाद में लाइक्स की बारिश कर रहे हैं।
बहरहाल, मोनालिसा ने अपने अलग-अलग लुक से फैंस के बीच एक अलग पहचान बना ली है और फिलहाल वे अपने काम से ज्यादा अपने लुक के कारण और फोटोशूट के कारण चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











