Madhu Sharma: निरहुआ से लेकर खेसारी तक, ये लीड एक्ट्रेस सिनेमा से हुई गायब, निजी जिंदगी के हुई करीब!

भोजपुरी सिनेमा में 2013 में डेब्यू करने वाली मधु शर्मा आजकल सिनेमा की दुनिया से नदारद हैं। लेकिन वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में Madhu Sharma ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्विट्जरलैंड की कुछ खूबसूरत फोटो ऐर वीडियोज पोस्ट की हैं और फैंस को बताया कि आज स्विट्जरलैंड में उनका आखिरी दिन हैं।
मधु स्विट्जरलैंड की खूबसूरती से उबर नहीं पा रही हैं, इसी के चलते उन्होंने कई वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों ने मधु को जन्मदिन की भी बधाई दी है जिसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रि-पोस्ट किया है।
पवन सिंह, दिनेश यादव, खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे पॉपुलर एक्टर्स की लीड एक्ट्रेस रह चुकी मधु भोजपुरी सिनेमा में जाना-पहचाना नाम है। भोजपुरी सिनेमा में मधु ने अपने डांस मास्टर से प्रेरित होकर काम किया था, क्योंकि वे मधु को भोजपुरी फिल्मों में देखना चाहते थे।
बहुत कम लोग जानते होंगे कि मधु साउथ और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्मों को देखते हुए बड़ी हुई हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर मधु ने एक्ट्रेस बनने के निर्णय लिया था। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मधु सात अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
इन्होंने सबसे पहले तमिल की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में वे भोजपुरी सिनेमा में ही पूरी तरह से काम करने लगीं। हालांकि 2020 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म बलमुआ कैसे तेजब में' के बाद से मधु फिल्मों से नदारद हैं। सिर्फ पवन सिंह के साथ कुछ गानों में दिखाई दी थीं।
आजकल मधु सिर्फ सोशल मीडिया पर काम के बजाय फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी के पलों को शेयर करती दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा मधु अपने यूट्यूब चैनल और एडवेंचर लाइफ की झलकियों से भी फैंस को डे-टू-डे रूबरू करवाती रहती हैं।
बताते चलें, मधु शर्मा अपने को-स्टार्स के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं। ऐसा लगता है जैसे वे अपने पुराने दिनों को बहुत मिस कर रही हैं। बहरहाल, बता दें, मधु को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications