Secret of Life:इस वजह से खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में हैं इतने सक्सेसफुल!

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में से एक Khesari Lal Yadav आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल की फिल्मों को सफल होने के लिए सिर्फ उनका नाम ही काफी है। खेसारी की ना सिर्फ फिल्में बल्कि गाने भी लोगों में खूब मशहूर हैं। होली हो, चाहे दिवाली हो या फिर कोई भी इंडियन फेस्टिवल हो भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव की फिल्मों को खूब याद किया जाता है और उनके गानों को प्लेलिस्ट में खासतौर पर शामिल किया जाता है।
आखिर खेसारी लाल यादव इतने फेमस कैसे हैं, खुद उन्होंने हाल ही में अपनी सफलता का राज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। खेसारी लाल ने 8 मार्च को होली के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए अपने फैंस को बताया कि उनके जीवन में कुछ लोग हैं जिनकी वजह से वे अपने करियर में सफल हो पाए हैं। खेसारी ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि जीवन में सफलता का राज उनकी मां है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ भी अलग-अलग तस्वीरें शेयर की और अपनी सफलता (जलवा बा ई लोग के, हमार जीवन में!) के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहराया।
आपको बता दें, जब भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव तंगी से गुजर रहे थे, उस समय उनकी मां बेटी और पत्नी ने बहुत सपोर्ट किया था। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की है। पहले भी वे अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहें हैं और फैंस से परिवार को रूबरू करवाते रहे हैं।
हालांकि कुछ एक फैंस ने चुटकी लेते हुए खेसारी से ये भी पूछ लिया कि क्या आपका बेटा चेहता नहीं है जो उसकी तस्वीर नहीं पोस्ट की। लेकिन खेसारी लाल यादव का इस तरह से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवार में मां, बहन और बेटी को याद करना फैंस के बीच उन्हें पॉपुलर बना रहा है। खेसारी की इन तस्वीरों को लाखों लाइक और हजारों कमेंट मिले हैं।
बरहाल, खेसारी के काम की बात की जाए तो उनके पास इस समय फिल्मों की कमी नहीं है। उनकी बहुत सी फिल्में 2023 और 2024 में रिलीज होने वाली हैं। कुछ परियोजनाएं जो की पाइप लाइन में है इनमें है 'गॉडफादर' , 'संघर्ष 2' और 'राउडी इंस्पेक्टर' जो जल्द ही रिलीज होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











