Suman Kumari: जानिए कौन है सुमन कुमारी, जो चला रही थीं सेक्स रैकेट, इन भोजपुरी फिल्मों में किया है काम

Suman Kumari: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सुमन कुमारी को पुलिस ने मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जो कि हर किसी के लिए काफी चौकाने वाली खबर है। फैंस को और दर्शकों को इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सेक्स रैकेट का धंधा कर रही थी। फिलहाल अभिनेत्री पुलिस हिरासत में हैं।
सबसे पहले तो हम आपको अभिनेत्री के करियर की बात करें तो, 24 वर्षीय सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'लैला मजनू' के अलावा, उन्होंने 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'बूम' ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।
अब हम बात करते हैं सेक्स रैकेट के बारें में जिसमें सुमन कुमारी का नाम सबसे ऊपर आ रहा है, बात ऐसी है कि मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में टीम ने भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, उनकी सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी करने के बाद इस रैकेट का भांडाफोड़ किया। इसमें उन्होंने 24 साल की एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया, जिन पर लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का आरोप लगा है।
पुलिस ने बताया है कि, 24 वर्ष की सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जो कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती हैं। ये मॉडल वो होती हैं जो कि फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई और स्ट्रगल कर रही थीं। उनको पैसों की जरूरत थी।
फिलहाल तो इस केस में अभी भी कई सारी चीजों का खुलासा होना बाकी हैं, पुलिस जांच में जुड़ी हुई है। और अभिनेत्री अभी पुलिस हिरासत में हैं, पुलिस ने इस तरह के हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट के तेजी से बढ़ने पर चिंता जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications
