Chala Piya Deve Araghiya Song Out: काजल त्रिपाठी के छठ गीत ने मचाई धूम 'चला पिया देवे अरघिया' रिलीज

Chala Piya Deve Araghiya Song Out: छठ पूजा के मौके पर छठ गाने सुनना लोगों को बेहद पसंद होता है। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और शारदा सिन्हा के गाने तो लोगों को बेहद पसंद आते हैं। वहीं इस छठ पूजा के खास मौके पर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का छठ पूजा का गाना रिलीज हुआ है जिसने आते ही धूम मचा दी है।
छठ गाने में रौनक जमाती दिखीं काजल त्रिपाठी
हाल ही में भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का भक्ति श्रद्धा छठ पूजा का गीत 'चला पिया देवे अरघिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजल त्रिपाठी कभी नीली तो कभी पीली साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके पति के रूप में नजर आने वाले अवनीश आर्य भी उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखी जा सकती है।
गाने पर आए हैं अभी तक इतने व्यूज
बता दें कि 'चला पिया देवे अरघिया' गाना को सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है और विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। एम के गुप्ता जॉय ने यह गाना कोरियाग्राफ किया है और आलोक गुप्ता ने इस गाने को एडिट किया है और रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक इस गाने पर 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications