Holi 2026: होली के ये गाने हैं हद से ज्यादा अश्लील, पार कर दीं बोल्डनेस की सारी हदें...
Holi 2026: होली का त्योहार हो और गाने ना बजें ऐसा हो ही नहीं सकता। होली के मौके पर बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी गाने भी काफी पसंद किए जाते है। एक से एक ट्रेंडिंग गाने हैं जो लोगों को खासा पसंद आते हैं। होली के गाने हर साल ही नए रिलीज किए जाते हैं, लेकिन पुराने गानों का भी क्रेज कम नहीं रहता। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अश्लीलता में हद पार कर दी है। ये हैं होली के आज तक के सबसे ज्यादा अश्लील गाने जिसे आप बिना हेडफोन सुन नहीं सकते हैं।

भीज जला भीतर ले
खेसारी लाल का यह गाना है जो कि होली के मौके पर रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ अनीशा पांडे नजर आ रही हैं। इस गाने में जो दृश्य दिखाए गए हैं वह तो बोल्ड हैं ही साथ ही इस गाने के बोल भी बेहद डबल मीनिंग हैं।
लहे-लहे रंगब सलवारवा
यह गाना भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का है। जो कि साल 2021 में रिलीज हुआ था। यह गाना अभी भी अपनी बोल्डनेस की वजह से विवादों में बना हुआ है। इस गाने को लोग पब्लिक में बजाने से आज भी घबराते हैं। वहीं अगर आप भी यह गाना सुन रहे हैं तो थोड़ा सावधान जरूर हो जाएं और देख लें कि आमने सामने तो कोई है नहीं।
होली में सिस्टम
अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज के तो कई गाने हैं जो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन दोनों का गाना 'होली में सिस्टम' होली के मौके पर यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। यह गाना भी इतना ज्यादा बोल्ड है कि आज तक यह गाना भी जबरदस्त विवादों में फंसा हुआ है। जब भी आप इस गाने को सुनें तो कोशिश करें कि आप हेडफोन लगाकर ही इस गाने को सुनें।
आवा ना चोली में रंग दालवाला
साल 2015 रिलीज हुए इस गाने में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, स्मृति सिंह इस गाने में नजर आ रहे हैं। यह गाना इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि आज भी यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। इस गाने में कई डबल मीनिंग बोल हैं जिस वजह से लोग इस गाने को पब्लिक में बजाने से डरते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











