भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप- 'रात को कॉल करके स्टूडियो बुलाया और..'

By Filmibeat Desk
bhojpuri-actress-yamini-singh-accuses-pawan-singh-of-sexual-harrasment-says-gandaa-kaam-nahi-karungi

Yamini Singh accuses Pawan Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह पर कुछ बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अभिनेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं और यह भी खुलासा किया कि कैसे उन्हें 'बॉस' की शूटिंग के दौरान देर रात स्टूडियो में पवन से मिलने के लिए कहा गया, जिसके कारण उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

यामिनी सिंह ने कहा, "मैं ये साफ करना चाहती हूं कि सभी को लगता है कि मुझे पहली फिल्म पवन सिंह ने दी थी, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे मेरी पहली फिल्म डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी, जिसका नाम 'बॉस' था। मुझे निकालने वाले न पवन सिंह थे और न ही कोई डायरेक्टर था, बल्कि मैंने खुद ने इस फिल्म को छोड़ा था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं पवन सिंह की सच्चाई पहले नहीं जानती थी। वो मेरे फेवरिट सिंगर थे.. तो सेट पर जब हम पहली बार मिले तो मैंने उनकी तारीफ की। लेकिन फिर पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। उस दिन मैंने प्रण ले लिया था कि मैं इसी इंडस्ट्री में रहूंगी.. सबके साथ काम करूंगी, लेकिन उनके साथ नहीं करूंगी।"

रात 9 बजे स्टूडियो बुलाया

रात 9 बजे स्टूडियो बुलाया

यामिनी ने अपने साथ घटी घटना को बताते हुए कहा, "मुझे रात में करीब 9 बजे कॉल आया कि ऑटो पकड़ो और स्टूडियो आ जाओ। मैंने कहा इस समय? तो वहां से जवाब आता है फिल्म नहीं करनी है क्या?"इस पर यामिनी पूछती हैं, "इस तरह से पवन सिंह से भी बात करते हैं क्या? तो वहां से जवाब आता है वो सुपरस्टार हैं.. तो मैंने भी खुद को सुपरस्टार कहकर फोन काट दिया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया.."

कॉम्प्रोमाइज क्यों करूं!

कॉम्प्रोमाइज क्यों करूं!

यामिनी ने कहा, "वो इंडस्ट्री में मेरे फेवरेट सिंगर हैं और रहेंगे भी। लेकिन अगर आप गंदा काम करने के लिए बोलेंगे तो वो मैं नहीं करूंगी। अगर मुझे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा जाएगा तो मैं करूंगी क्या? मुझमें कमी क्या है जो मैं समझौता करूं?"

फैंस के लिए सलाह

फैंस के लिए सलाह

यामिनी ने पवन सिंह के फैंस से सवाल करते हुए कहा, "आपकी मां, बहन, बहू और बेटी को कोई गलत करने के लिए बोले तो क्या तब भी आप उस इंसान के भक्त बनकर बैठोगे। मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि इससे विवाद होगा। मैं बस उनके भक्तों को बताना चाहती हूं कि अंध भक्ति मत करो।"

औरतों की इज्जत नहीं करते पवन सिंह

औरतों की इज्जत नहीं करते पवन सिंह

इसके साथ ही यामिनी सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा, "मैं इंडस्ट्री की जितनी भी एक्ट्रेस हैं उनसे कहूंगी कि गीता पर हाथ रखकर कसम खाकर बोलें कि उन्होंने कितने औरतों को इज्जत दी है?"

बता दें,हाल ही में यामिनी भोजपुरी सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X