..................... Bhojpuri actress Suman Yadav prostitution racket exposed struggling models 70K for 1 hour prostitution - Hindi Filmibeat

सेक्स रैकेट चलाती पकड़ी गई भोजपुरी एक्ट्रेस, 1 घंटे के 70 हजार... स्ट्रगल करने वाली मॉडल से कराती थी गंदा धंधा

Bhojpuri actress sex racket

भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन यादव को जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सुमन स्ट्रगल करने वाली खूबसूरत लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई और इसका भांडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है जिनका नाम सुमन यादव बताया जा रहा है।

मुंबई पुलिस के अनुसार शुक्रवार (21 अप्रैल) को एक लग्जरी होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें सुमन यादव की गिरफ्तारी हुई है। जैसे ही इस बारे में पुलिस की सूचना मिली तो तुरंत इंफोर्समेंट सेल की एक टीम ने शाम को होटल के कमरे में छापा मारा और मौके पर ही अभिनेत्री को अरेस्ट कर लिया।

भोजपुरी फिल्मों की ये एक्ट्रेस स्ट्रगल करने वाली खूबसूरत लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराती थी। वो फिल्म में काम की तलाश में भटकती थी तो उनकी राह को ये एक्ट्रेस वेश्यावृत्ति की गलियों में ले जाती थी। वो इज्जत से कमाने का सपना देखती थी तो उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर ये उनके जिस्म का सौदा कराने लगी थी। एक घंटे के 50 से 70 हजार रुपये तक कमा लेती थी। अब मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर उस भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है और जिस्मफरोशी करने वाली 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है।

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री तीन मॉडलों के एजेंट के तौर पर काम कर रही थी, जिन्हें बचाया गया था। पुलिस ने एक डमी ग्राहक या कहें फर्जी कस्टमर को अभिनेत्री सुमन कुमारी के पास भेजा था और तभी उनके इस गंधे धंधे के बारे में जानकारी हासिल हुई।

जिस्फरोशी का धंधा कराने वाली मास्टरमाइंड का नाम सुमन यादव है। वो कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। ये कास्टिंग डायरेक्टर का भी काम करती थी। लड़कियों को फिल्मों में काम कराने के लिए बुलाती थी। उनका टेस्ट लेती थी। कम कपड़ों में मॉडलिंग कराने का झांसा देती थी। फिर जब कोई काम नहीं मिलता था तो उन्हें पैसे कमाने के लिए देहव्यापार के लिए मजबूर कर देती थी।

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच की टीम ने ये कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि पुलिस की टीम सादे ड्रेस में कस्टमर बनकर गोरेगांव के आरे कॉलोनी के एक होटल में पहुंची। वहां पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक्ट्रेस सुमन यादव से बात की। उसी दौरान पता चला कि एक घंटे के लिए मॉडल से जिस्म का सौदा करीब 70 हजार रुपये होगा।

इसके बाद टीम पैसे देने को तैयार हो गई तब लड़कियों को भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने रंगेहाथ उन्हें दबोचकर पूछताछ की। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुमन यादव को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि ये फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए स्ट्रगल कर रहीं लड़कियों को टारगेट करता था और उनसे देह व्यापार कराती थी।

Read more about: bhojpuri suman yadav bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X